मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बीज क्षेत्र के नियामक ढांचे पर चर्चा के लिए किसान नेता नीरज नयन को आमंत्रित किया है। निदेशक अलका तिवारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह परामर्श बैठक 10 सितंबर की शाम चार बजे कृषि भवन नई दिल्ली में होगी। किसानों एवं किसान संगठनों के साथ कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक संवादात्मक परामर्श बैठक आयोजित की गई है। जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों के किसानों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से बहुमूल्य विचार और सुझाव प्राप्त करना है। इस महत्वपूर्ण बैठक में किसान नेता नीरज नयन को बिहार के किसानों की ओर से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। बीज बिल पर बिहार के प्रतिनिधि के नाते वे अपना सुझाव देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...