फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- नारखी में सोमवार की देर रात भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता प्रवीन कुमार के छोटे भाई से विवाद हो गया। पड़ोसी गांव कपावली के चार किशोरों ने आकर मारपीट कर दी। किसान नेता ने हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस नकार रही है। मामले में पुलिस ने पांच पर प्राथमिकी दर्ज की है। चार किशोरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सोमवार रात करीब 9:15 बजे कपावली निवासी कुछ किशोरों पर किसान नेता प्रवीन कुमार के घर के बाहर गाली-गलौज और फायरिंग करने का आरोप था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी फैल गई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इंस्पेक्टर नारखी राकेश गिरी ने बताया कि जांच में सामने आया कि मामला जानलेवा हमले का नहीं, बल्कि आपसी रंजिश का था। किसान नेता के छोटे भाई और दूसरे पक्ष के ब...