बिजनौर, फरवरी 11 -- भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक के जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी के पुत्र भानु एवं भाई सत्यवीर सिंह को किसान नेताओं व क्षेत्रवासियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि। भानु प्रताप सिंह और उसके ताऊ सत्यवीर सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। बुधवार को खजुराजट में आयोजित शोक सभा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति पाठ हुआ। शोकसभा में उपस्थित भारी संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया। ईश्वर से पीड़ित परिवार को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...