बिजनौर, अप्रैल 7 -- अफजलगढ़। भाकियू टिकैत की पंचायत में वन्यजीव तथा बिजली सहित किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। वन विभाग द्वारा किसान नेता पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया गया। मंगलवार को कालागढ़ मार्ग स्थित लोनिवि निरीक्षण भवन के परिसर में भकियू टिकैत की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा लंबे अरसे से आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवरों की आवजाही रोकने की मांग की जा रही है, लेकिन विभागीय स्तर इस दिशा में प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी उठाई। गांव तुरतपुर में गन्ना क्रय केन्द्र दोबारा स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया। वन विभाग द्वारा किसान नेता मदन राणा पर दर्ज झूठा...