बरेली, अगस्त 7 -- बहेड़ी, संवाददाता। किसान नेता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है। जिस वजह से बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के तराई क्षेत्र के महासचिव बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर निवासी 30 वर्षीय शोएब रजा, शेखूपुर निवासी 40 वर्षीय नदीम खान उर्फ टार्जन और 30 वर्षीय नदीम मंसूरी उर्फ जग्गा आपस में दोस्त हैं। बुधवार रात वे सभी घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात किसी वक्त नदीम उर्फ टार्जन की हालत बिगड़ी तो किसान नेता शोएब और उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल में जाकर दिखाया। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब पांच बजे चांद नाम के दोस्त के घर जाकर सो गए। सुबह जब शुऐब नहीं उठा तो करीब दस बजे शोएब के दोस्त उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे।...