बरेली, अगस्त 9 -- बहेड़ी, संवाददाता। किसान नेता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में उसके भाई ने मौत की वजह जानने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। उसने कहा है जो घटना के समय साक्ष्य मिले है उसके आधार पर पूरी घटना की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। उधर दोनों युवकों की हालत स्थिर बनी हुई है। अभी उन्हें होश नहीं आया है। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के तराई क्षेत्र के महासचिव बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर निवासी 30 वर्षीय शोएब रजा, शेखूपुर निवासी 40 वर्षीय नदीम खान उर्फ टार्जन और 30 वर्षीय नदीम मंसूरी उर्फ जग्गा आपस में दोस्त हैं। बुधवार रात वे सभी घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात किसी वक्त नदीम उर्फ टार्जन की हालत बिगड़ी तो किसान नेता शोएब और उसके दोस्तों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में जाकर दिखाया था। इसके बाद गुरुवार सुबह ...