आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़। किसान नेता की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि गांव की बंजर भूमि और मंदिर की जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण कर कब्जा कर रहे हैं। गांव के लोग और किसान नेता अवधेश यादव इसका विरोध किया। विपक्षियों ने पुलिस की मिलीभगत से अवधेश को गिरफ्तार करा दिया। ग्रामीणों ने बंजर भूमि, मंदिर की जमीन का सीमांकन कर अतिक्रमण रोकने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, सोशलिस्ट किसान सभा के हीरालाल यादव, नंदलाल, विनोद कुमार यादव एडवोकेट, किसान एकता समिति के संयोजक महेंद्र यादव, डॉ. राजेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...