रुडकी, अप्रैल 17 -- मंगलौर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को संगठन के एक पदाधिकारी का चालान काटे जाने से नाराज होकर किसान गंगनहर पुल पर धरने पर बैठ गए। ​घटना के विरोध में किसानों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर गंगनहर पुल पर जाम जैसी स्थिति पैदा कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि पुलिस जानबूझकर कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और पुल पर ही धरना जारी था। ​इस विरोध प्रदर्शन में यूनियन के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें ​संजय चौधरी मंडल अध्यक्ष, ​विजय शास्त्री जिला अध्यक्ष, ​सुक्रमपाल सिंह कोषाध्यक्ष, प्रभात, राकेश, अमित, जसवीर, विरेन्द्र, नदीम और गुड्डू सहित किसान कार्यकर्...