औरंगाबाद, मार्च 31 -- उड़ीसा में जारी किसान आंदोलन के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत, सांसद सुधाकर सिंह एवं दिनेश कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में जिले के किसानों में आक्रोश है। संयुक्त किसान मोर्चा की जिला इकाई ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे किसानों के अधिकारों पर चोट बताया है। जानकारी के अनुसार 21 सूत्री मांगों को लेकर 22 मार्च से उड़ीसा के कैंझर घाटागा तारिणी से भुवनेश्वर तक किसानों की पदयात्रा जारी है। पदयात्रा के नौवें दिन नखरा में सभा के दौरान पुलिस ने कई किसानों के साथ इन नेताओं को हिरासत में लिया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण कार्यक्रम को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। औरंगाबाद के वशिष्ठ प्रसाद सिंह, राज कुमार सिंह, मनोज सिंह, नरेंद्र राय, रवि दुबे, पप्पू तिवारी, अभय कुमार, बिजेंद्र मेहता व अन्य ने गिरफ्तारी पर रोष...