मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से डीएम सुब्रत कुमार सेन के नेतृत्व में चले तीन दिवसीय विशेष किसान निबंधन एवं ई-केवाईसी अभियान में मुजफ्फरपुर पूरे राज्य में प्रथम आया है। राज्य स्तर पर जिले को 8000 किसानों के निबंधन का लक्ष्य मिला था, जिसके विरुद्ध 10566 किसानों का निबंधन किया गया। यह राज्य में सर्वाधिक है। शनिवार को प्रत्येक अंचल को 1500 निबंधन का टास्क दिया गया है। मुशहरी सीओ से शोकॉज, हर लंबित आवेदन पर 500 जुर्माना: समीक्षा में पाया गया कि मोतीपुर में निबंधन एवं ई-केवाईसी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। मुशहरी अंचल में म्यूटेशन परिमार्जन से संबंधित आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने के मामले में डीएम ने सीओ से शोकॉज किया है। साथ ही प्रति लंबित आवेद...