भागलपुर, फरवरी 18 -- जगदीशपुर प्रखंड के सभागार में किसान निबंधन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक सीओ सतीश कुमार के नेतृत्व हुई। जिसमें सभी पंचायतों के मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान निबंधन के लिए शेष सभी किसानों का शत-प्रतिशत निबंधन करने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए गए। साथ ही मुखियागण से भी सहयोग करने का अनुरोध किया गया। बैठक में राजस्व अधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, पंचायत सचिव, विशेष सर्वेक्षण अमीन, पंचायत कार्यपालक सहायक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...