औरैया, मार्च 17 -- औरैया, संवाददाता। जिले में कृषकों की समस्याओं के समाधान के लिए 18 मार्च को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विकास भवन सभागार में अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हर माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में मार्च माह का किसान दिवस 18 मार्च को आयोजित होगा। इसमें कृषि विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में किसानों की फसल, सिंचाई, बीज, खाद, कीटनाशक समेत कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में भी जागरूक किया ...