सीतापुर, मई 20 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में माह मई के किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। किसान दिवस में सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि विभाग से संबंधित समस्त योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। ऐसे में किसान फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक रूप से करा लें। इसके बाद जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने गत माह में आयोजित किसान दिवस में आई समस्याओं के निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया। किसान दिवस में कृषक बन्धुओं/किसान संगठनों के स्तर से कुल 27 समस्याएं प्राप्त हुयी। डीएम ने निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। बैठक के दौरान सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी सहित किसान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...