नोएडा, मार्च 11 -- ग्रेटर नोएडा। जिले के किसानों की कृषि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 18 मार्च को विकास भवन के सभागार में सुबह 11 बजे आयोजन होगा। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि किसानों की सहायता के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...