बरेली, मार्च 19 -- विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस फिर हंगामे की भेंट चढ़ गया। किसानों ने अधिकारियों के उपेक्षित व्यवहार और शिकायतों के निस्तारण के प्रति उदासीन रवैये को लेकर जमकर घेरा। वहीं बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने पर किसानों ने उन्हें फौरन बुलाने को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान किसानों ने कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए। हालांकि अधिकारियों ने बीते किसान दिवस में आई कुल 29 शिकायतों में 26 का निस्तारण की रिपोर्ट भी पेश की। उप निदेशक कृषि हिमांशु पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस दिवस में सबसे पहले भाकियू (शंकर) के किसान प्रताप सिंह ने बताया कि अगामी रबी फसल कटाई, खरीद केन्द्रों की तैयारी, बिजली आपूर्ति एवं रसोई गैस व्यवस्था कराये जाने के लिए कई बार पत्र दिया गया, लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.