बरेली, दिसम्बर 18 -- बरेली। किसान दिवस में किसानों ने अधिकारियों के सामने विभागों से जुड़ी तमाम शिकायतें की। किसानों ने गन्ना बकाया भुगतान, बीज-खाद, बिजली आदि से जुड़ी तमाम समस्याओं के बारे में बताया। कहा, बीज-खाद, धान क्रय केंद्रों पर किसानों की कोई सुनवाई नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निरस्ताण प्रमुखता से कराने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें तहसीलों के विभिन्न गांवों से किसान पहुंचे। बरेली के प्रगतिशील कृषकों एवं कषि विद्युत, पंचायत राज, उद्यान , नलकूप, गन्ना विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी रहे। जिला कृषि अधिकारी के द्वारा विगत माह के किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक के किस...