बरेली, जून 18 -- विकास भवन के सभागार में बुधवार को डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ। जिसमें किसानों ने तमाम समस्याएं बताईं। वहीं अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं और सहफसली आदि की जानकारियां दीं। बैठक में बकाया गन्ना भुगतान का भी मामला गूंजा। डीएम ने किसान को परम्परागत खेती के साथ-साथ फलों, सब्जी, मत्सय पालन एवं मुर्गी पालन करने के लिए सुझाव दिया, जिससे किसानों की आय में बढोत्तरी हो सके। सहायक निदेशक मत्सय एवं जिला उद्यान अधिकारी को न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियां कराने को निर्देशित किया। उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों प्राकृतिक खेती के साथ सहफसली खेती, मल्टी लेयर फार्मिंग एवं कृषि विभाग के पोर्टल पर दलहन, तिलहन, धान आदि बीजों की बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- किसान दिवस में उठी बकाया ...