शामली, जून 17 -- कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में आवारा पशु, गन्ने का बकाया भुगतान और बिजली की समस्या के मुद्दे प्रमुखता से छाये। इसके अलावा गोहरनी बाइपास गोल चक्कर पर यातायात सुरक्षा एवं शामली दिल्ली हाइवे पर गांव नाला की क्रोसिंग पर गोल चक्कर बनाने की मांग की गयी। डीएम ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने गत किसान दिवस पर उठाई गई समस्याओं एवं उनके निदान के बारे में बताया। इसके बाद किसान राजन जावला ने कहा कि मखमुलपुर के पास रजवाहे में खरपतवार खड़े हैं, जिससे पानी नहीं आता है, जिन्हें साफ कराया जाये। यह भी पढ़ें- किसानों ने नहरों में पानी, खाद, बीज की समस्याओं को उठाया इसके साथ ही उन्हो...