बागपत, जून 18 -- बागपत। किसान दिवस में समस्याओं का समाधान होने और जिला पंचायत अध्यक्ष पर ब्लैक लिस्ट फर्म को टेंडर दिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने किसानों की समस्याएं सुनीं। भाकियू के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा शिकायत के बावजूद बार-बार ब्लैक लिस्ट फर्म को टेंडर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं अध्यक्ष द्वारा अपने सगे भाई को भी टेंडर दिए गए है। यह भी पढ़ें- बिजली समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन अशरफाबाद थल निवासी तालिब ने बताया कि 15 घरों पर बिजली की लाइन छतों को छू कर गुजर रही है। लाइन को शिफ्ट कराया जाए। वहां मौजूद ऊर्जा निग...