कोटद्वार, दिसम्बर 24 -- भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंगलवार दोपहर बाद विवि में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ प्रतिकुलपति प्रो. पी. एस. राणा ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि वे किसानों के मसीहा थे और देश के प्रशासक होते हुए भी किसान कहलाने में गौरव अनुभव करते थे। कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। कार्यक्रम में डा. सरवानन, अरुण कुमार व डा. अभिषेक शर्मा सहित विवि के समस्त छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...