लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो की जलकृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण इकाई चिनहट में मंगलवार को किसान दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजिन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद अरुण राय ने उत्कृष्ट कृषको को सम्मानित किया और प्रमाण पत्र व तालाब जल परिक्षण किट वितरित की। कार्यक्रम में 117 प्रगतिशील किसानों व पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पार्षद अरुण राय ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव किसानों की मेहनत पर टिकी है। अन्नदाताओं के योगदान, मेहनत और संघर्ष को हमेशा सम्मान मिलना चाहिए। उनकी वास्तविक समस्याओं का समाधान किए बिना कृषि क्षेत्र में सुधार संभव नहीं है। इस अवसर पर वैज्ञानिक व प्रभारी प्रोफेसर केएन तिवारी, डॉ शरद कुमार सिंह प्रधान, संजय कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.