सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- बानो, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, डॉ सनत कुमार सवइंया, डॉ नीना भारती और डॉ भारती उपस्थित थे। मौके पर कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, उत्पादन बढ़ाने तथा टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए सम्मान दिया गया। कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को संबोधित करते हुए आधुनिक कृषि पद्धतियों, फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा नई तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला। जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं केवीके द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.