एटा, अप्रैल 15 -- विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में किसान दिवस एवं कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की बैठक आयोजित संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सीडीओ राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान हित में संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे पात्र किसानों को उनका पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उनका लाभ दिलाना भी सुनिश्चित किया जाए। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को खाद की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी दी। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी रखे, जिनके समाधान हेतु अधिकारियों ने आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक का उपयोग करने को किया प्रेरित उप कृषि निद...