पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन 18 मार्च को समय 12 बजे से 2 बजे अपरान्ह तक गोमती सभागार विकास भवन में होगा। किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निदान हेतु बैठक में उपस्थित अधिकारियों/विशेषज्ञों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। कृषकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...