किसान दिवस : समितियों के लाइसेंस निलंबित करने पर किसानों का हंगामा, अधिकारी आमने-सामने
बागपत, मई 21 -- बागपत। समितियों के लाइसेंस निलंबित करने के चलते खाद नहीं मिलने को लेकर किसान दिवस में खूब हंगामा हुआ। पहली बार किसान दिवस में किसानों के साथ-साथ अधिकारी भी आमने-सामने हो गए। हंगामा बढ़ा तो करीब एक घंटे में ही किसान दिवस को समाप्त कर दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए इस बार किसान बैठक का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था। समय पर किसान और किसान संगठनों के प्रतिनिधि विकास भवन के सभागार में पहुंच गए थे। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव द्वारा पूर्व की शिकायत और निस्तारण आख्या पढ़ना शुरू किया। तो किसानों ने खाद न मिलने की समस्या रखते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कृषि अधिकारी पर अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये बगेर ही समितियों के लाइसेंस निलंबित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गन्ने की बुआई चल रही, लेकिन किसानों को खाद नहीं मिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.