बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- किसान जानेंगे बंपर पैदावार के गुर, 30 से सजेगी तेलहन की पाठशाला खेती की बारीकियां बताकर किसानों की आय दोगुनी करने में जुटा विभाग आत्मा सभागार में 30 और 31 जनवरी को दो दिवसीय जिलास्तरीय शिविर बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले में 'पीली क्रांति' (तेलहन उत्पादन) को नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। राई और सरसों की खेती करने वाले किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए जिला कृषि कार्यालय के आत्मा सभागार में 30 और 31 जनवरी को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर लगेगा। किसानों को बताया जाएगा कि कैसे कम लागत में तेलहन की दोगुनी उपज ली जा सकती है। दो सत्रों में ट्रेनिंग: जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नितेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण दो ...