किसान चौपाल में प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर
सीवान, जून 13 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की तकीपुर पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को किसान-चौपाल मेला व खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। चौपाल में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने तथा रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से बचने की सलाह दी गई। वक्ताओं ने कहा कि गाय एवं भैंस के गोबर से तैयार जैविक खाद का उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है और खेतों की गुणवत्ता लंबे समय तक सुरक्षित रहती है। किसानों को खेत बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण अनुकूल खेती के लाभों की भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- खरीफ महाअभियान सह खेत बचाओ कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद कुमार, कृषि समन्वयक अरविंद कुमार उपाध्याय, कृषि सलाहकार आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.