कटिहार, दिसम्बर 2 -- फलका।एक संवाददाता फलका प्रखंड क्षेत्र के रहटा पंचायत में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार ने की। जबकि संचालन कृषि समन्वयक अरुण कुमार रंजन कर रहे थे। किसान चौपाल में रबी 2025 सीजन के लिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक,उन्नत बीज चयन,उर्वरकों के सही उपयोग और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार ने किसानों को उन्नत खेती को लेकर विस्तार से जानकारी दिए। किसानों ने योजनाओं तथा उन्नत तकनीक को लेकर कृषि विभाग से सवाल पूछे एवं उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जागरूक करना और उनकी कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है। मौके पर किसान सलाहकार दीपक झा मौजूद थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.