बिजनौर, जून 17 -- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जून के महीने में हरिद्वार में आयोजित होने वाले 'किसान चिंतन शिविर' में बिजनौर जिले से भारी संख्या में किसान पहुंचे। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक ब्लॉक से हजारों की संख्या में आए किसानों ने शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान किसानों ने पवित्र गंगा में स्नान किया, प्रसाद ग्रहण किया और किसान गोष्ठी में सम्मिलित होकर अपनी बात रखी। शिविर में बिजनौर के किसानों ने कृषि व किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और आगामी रणनीति तय करने में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी जिला बिजनौर की ओर से शिविर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और किसानों को प्रसाद वितरित किया गया।​उपस्थित यह भी पढ़ें- हरिद्वार में गंगा की...