गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- सिधवलिया, एक संवाददाता सिधवलिया प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में गुरुवार को किसान गोष्ठी सह कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्यामजीत चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। गोष्ठी में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में किसानों को गेहूं, चना, सरसों, मसूर एवं मटर की खेती में उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने उन्नत बीज चयन, समय पर बुआई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, उचित सिंचाई तथा फसल सुरक्षा उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। रबी फसलों में लगने वाले प्रमुख रोगों व कीटों की पहचान और उनके नियंत्रण के उपाय भी बताए । साथ ही किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा य...