किसान गोष्ठी में बैंक योजनाओं की दी गई जानकारी
लखीमपुरखीरी, मई 10 -- किसान गोष्ठी आयोजित कर बैंक अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब नेशनल बैंक कस्ता शाखा में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सरकारी एवं बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, बचत योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं तथा अन्य वित्तीय सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि बैंक किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार कार्य कर रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.