बरेली, मार्च 13 -- फतेहगंज पूर्वी। द्वारिकेश चीनी मिल की ओर से गुरुवार को किसान गोष्ठी का आयोजन एक कॉलेज में किया गया। मुख्य महाप्रबंधक गन्ना पीके चतुर्वेदी ने बताया कि वसंतकालीन ‌ऋतु में पैदावार के लिए अधिक से अधिक उन्नत किस्म के गन्ने की फसल तैयार करें। उप महाप्रबंधक दिनेश शर्मा ने किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करने की जानकारी दी। सहायक प्रबंधक उपेंद्र उपाध्याय ने किसानों को दिए जा रहे अनुदानों और सुविधाओं के बारे में बताया गया। गन्ना शोध परिषद सहायक निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार कपिल ने फसल में पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी। यहां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जिसमें किसानों के रक्तचाप और शुगर की जांच की गई। यहां रणधीर यादव,सुशील शर्मा, राधेश्याम पांडे,मनोहर लाल, ओमप्रकाश,सुरेश यादव,अजय पाल आदि मौजूद रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...