काशीपुर, जून 1 -- काशीपुर। गन्ना विकास परिषद ने ग्राम दोहरी परसा में सोमवार को गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसका शुभारंभ एससीडीआई बीके चौधरी ने किया। इस दौरान किसानों ने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान समय से न होने के कारण और माह जनवरी के बाद का गन्ना मूल्य भुगतान बहुत बाद में मिलने से गन्ना आपूर्ति कम हुई। चीनी मिल बाजपुर में बार-बार तकनीकी खराबी आने से गन्ना आपूर्ति में परेशानी के कारण कम गन्ना आपूर्ति हुई है। वहीं गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार ने गन्ने की फसल में लगने वाले रोग कीट के बारे में विस्तार पूरी जानकारी दी। गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह ने पेड़ी प्रबंधन एवं गन्ना सर्वेक्षण नीति के बारे में विस्तार बताया गया। यहां गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य, राजेश कुमार, अनवर सैफी, शीशपाल सिंह, बलकार सिंह, मुख्तियार सिंह,...