बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- चंडी, एक संवाददाता। ई-किसान भवन में शनिवार को एक दिवसीय किसान गोष्ठी हुई। बीएओ अंजली कुमारी, कृषि विज्ञान केंद्र हरनौत की वैज्ञानिक डॉ. विभा कुमारी व डॉ. उदय कुमार नारायण ने किसानों को दलहन की उन्नत किस्म, समय पर बुआई, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक, रोग-कीट नियंत्रण की जानकारी दी। लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए। डिजिटल एग्रीकल्चर के तहत बिहार कृषि एप से योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझायी गयी। कृषि कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...