अमरोहा, जुलाई 1 -- स्थानीय मुन्नी देवी सैनी विद्यालय में मंगलवार को आयोजित किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया। पवन कुमार सैनी ने कहा कि रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से जमीन की उर्वरता घट रही है और बीमारियां बढ़ रही हैं। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने उन्नत खेती की जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ.योगेश कुमार ने पशुओं की बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। गोष्ठी की अध्यक्षता शिवचरण सैनी व संचालन डॉ.चंद्रपाल सैनी ने किया। इस दौरान हरप्रसाद सिंह, बलराम सैनी, चौधरी लोकेंद्र प्रसाद, महिपाल यादव, ब्रह्म सिंह, शीशपाल सिंह, विक्रम सिंह, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- किसान गोष्ठी में जैविक खेती अपनाने पर दिया जोर यह भी पढ़ें- रासायनिक खाद, अवशेष जलाने से घटती है उर्वरा ...