मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- टिकौला शुगर मिल में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे गन्ना शोध संस्थान से आये कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को किस्म बदलाव,फसल सुरक्षा,बीज उपचार,मृदा उपचार सहित चार आधार अपनाकर गन्ना उत्पादन बढाने तथा उत्तम खेती के लिए गुर सिखाए। रामराज क्षेत्र की टिकोला शुगर मिल में आयोजित किसान गोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ पुरानी किस्में जैसे 0238 अब कीट व रोगों से अधिक प्रभावित हो रही हैं, जिससे उत्पादन घट रहा है। इसलिए नई उन्नत किस्में अपनाना समय की मांग है। मिल द्वारा प्रोत्साहित किस्में को० 0118, 15023, 13235, 18231, 14201, 16202 आदि दी जा रही है। इन किस्मों पर मिल द्वारा बीस रुपये से सौ रुपये प्रति क्विंटल तक अनुदान दिया जा रहा ह...