इटावा औरैया, जुलाई 24 -- ऊसराहार, संवाददाता। उप्र मिलेट्स पुनरुद्धार व त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत ब्लॉक मुख्यालय भरतिया कोठी पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती, मृदा स्वास्थ्य और जैविक कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। गोष्ठी के दौरान किसानों को मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाजरा, रागी और को दो के नि:शुल्क मिनीकिट वितरित किए गए। अधिकारियों ने किसानों से इन फसलों की खेती अपनाने का आह्वान करते हुए बताया कि मोटे अनाज पोषण के साथ-साथ कम लागत और कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलें हैं, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल सकती है। कृषि वैज्ञानिक प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर व...