हापुड़, मार्च 14 -- गन्ना विकास परिषद धौलाना और ब्रजनाथपुर चीनी मिल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम मिलक में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बसंतकालीन गन्ना बुवाई के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस गोष्ठी में विशेषज्ञों ने गन्ना बीज बदलाव और आधुनिक खेती की विधियों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने कहा कि किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए पुरानी प्रजातियों को छोड़कर नई स्वीकृत गन्ना प्रजातियों को अपनाएं। उन्होंने 0118, को.शा. 18231 और को.लख. 16202 जैसी किस्मों की बुवाई करने पर जोर दिया। जो न केवल अधिक पैदावार देती है, बल्कि बीमारियों से लड़ने में भी सक्षम हैं। आधुनिक विधियों और सह फसल पर चर्चा सहकारी गन्ना विकास समिति हापुड़ के सचिव राकेश पटेल और चीनी मिल के गन्ना ...