हाजीपुर, जनवरी 4 -- हाजीपुर,एक संवाददाता। सदर प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर के द्वारा वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार सिंह के निर्देश में पंचायत पोहियार बुजुर्ग के गांव रामपुर बघेल के पंचायत सरकार भवन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)जी राम जी विकसित भारत,जी राम जी अधिनियम -2025 पर ग्रामीण स्तर पर चर्चा की गई। वैज्ञानिक गृह विज्ञान के डॉ.कविता वर्मा ने इस विधेयक के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इस नए बिल में काम को चार मुख्य प्रकार जैसे -जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका से जुड़े काम और मौसम से जुड़े जोखिमों को कम करने वाले काम तक सीमित किया गया है। यह नए बिल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बनाया गया है। इसके तहत रोजगार बढ़ेगा, आय बढ़ेगी और गांव में ...