रुडकी, मई 2 -- मंगलौर, संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने शनिवार को हरजौली जट्ट में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने जनसभा में कहा कि किसान दिनरात मेहनत करता है, धूप और सर्दी की परवाह नहीं करता, लेकिन अपना हिसाब लगाने में पीछे रह जाता है। कहा कि आज के दौर में किसान को अपना गणित मजबूत करना पड़ेगा। खेती के साथ-साथ व्यापार और बाजार की समझ विकसित करनी होगी। यह भी पढ़ें- हरजौली उत्तराखंड में रालोद की जनसभा आज, मुजफ्फरनगर से हजारों लोग होंगे शामिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...