रायबरेली, जून 29 -- रायबरेली। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के खोर, धोविन झाला, पूरे बरियार सिंह आदि गांवों में नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क कर लोगो की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि किसान खाद, बीज, पानी की समस्या से परेशान है लेकिन सरकार सिर्फ गुमराह कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...