किसान खतौनी की त्रुटियां अभियान में ठीक कराएं: एसडीएम
उरई, जून 22 -- कालपी। उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने बताया कि भूमि अंश निवारण के दौरान खतौनी में हुई त्रुटियों को सही कराने के लिए राजस्व परिषद के निर्देश पर 22 जून 2026 से 26 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक राजस्व ग्राम में लेखपाल ग्राम बैठक कर अंश संबंधी त्रुटियों को ठीक करेंगे। एसडीएम ने कृषकों से अपील की है कि इस अभियान के दौरान उपस्थित होकर अपनी खतौनी के त्रुटिपूर्ण अंशों को अवश्य ठीक करा लें। ताकि भविष्य में भूमि संबंधी कार्यों में परेशानी न हो। राजस्व विभाग ने सभी लेखपालों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.