जमशेदपुर, जून 24 -- जमशेदपुर । समाहरणालय सभागार पूर्वी सिंहभूम में बुधवार को उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) और जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक सफलता पूर्वक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, आरबीआई रांची के प्रबंधक शोहम शोम, नाबार्ड डीडीएम जस्मिका बास्के, अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में मार्च 2026 तक जिले में चलाए जा रहे सभी अभियान की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि क्षेत्र में ऋण बढ़ाने हेतु आगामी खरीफ फसल ऋतु में अधिक से अधिक केसीसी कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया, साथ ही ऋण जमा अनुपात, वार्षिक ऋण योजना की प्रगति, एसीपी बकाया, प्राथमिकता क्षेत्र की जमा राशि पर समीक्षा, सरकारी योजनाओ...