मुंगेर, मार्च 7 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। शुक्रवार को बरियारपुर प्रखंड परिसर में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बीडीओ विशाल आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक सहित बैंक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में बीडीओ ने शाखा प्रबंधक को किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन करने करने का निर्देश दिया। नीलाम पत्रवाद की कार्यवाही में निष्पादित मामलों का एनओसी उपलब्ध कराने एवं जीविका दीदियों के लोन आवेदन को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में किसानों की मदद के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी को बैंक और किसान के बीच समन्वय करने का निर्देश दिया गया। -----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...