मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टेंगरारी स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में करीब दो महीने से शाखा प्रबंधक का पद खाली है। पूर्व मंत्री दिनेश प्रसाद ने बताया कि इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। पंसस लालबाबू प्रसाद ने बताया कि शाखा प्रबंधक के नहीं रहने से किसान क्रेडिट कार्ड का नवीकरण नहीं हो रहा है। बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि शीघ्र ही वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। बतातें चलें कि एक दिसंबर 2025 को शाखा प्रबंधक अनीश सिंह का स्थानांतरण होने से टेंगरारी में शाखा प्रबंधक का पद रिक्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...