लखनऊ, फरवरी 3 -- मोहनलालगंज। संवाददाता भारतीय किसान यूनियन, भानुगुट के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा की अगुवाई में गोसाईगंज से शुरू हुई क्रान्ति पद यात्रा मंगलवार को कस्बा मोहनलालगंज पहुंची। तहसील के सामने लोगों ने जेसीबी के ऊपर से यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रविवार को गोसाईगंज से शुरू हुई पदयात्रा तीसरे दिन 51 किलोमीटर की दूरी तय कर मोहनलालगंज पहुंची। जहां लोगों ने यात्रा में शामिल भाकियू नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा करने के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। यात्रा का समापन 10 फरवरी को पीजीआई के वृंदावन मैदान में महापंचायत के साथ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...