कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सोखदा गांव में जमीन से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन माफियाओं ने गांव के एक किसान को सरकारी अभिलेखों में मृत दिखाकर करीब सवा दो बीघा जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्रीय लेखपाल जांच के दौरान किसान को जीवित पाया। सोखदा गांव निवासी एकलाख अहमद किसान हैं। गांव में उनकी कीमती जमीन हैं। उन्होंने बताया कि जालसाजों ने राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर पहले उनको मृत घोषित कराया और फिर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। पीड़ित परिवार को जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई। घटना के उजागर होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जमीन म...