गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- मोदीनगर। गांव त्योड़ी-13 बिस्वा में किसान को मृत दिखाकर उसके पट्टे की जमीन किसी युवक के नाम करने का मामला सामने आया है। जिसके नाम जमीन की गई है, उसके मृतक पिता और किसान का एक ही नाम है। इसी का फायदा उठाकर युवक ने लेखपाल से सांठगाठ कर जमीन अपने नाम करा ली। गांव त्योड़ी-13 बिस्वा निवासी इंसाफ किसान हैं। उनके मुताबिक, तहसील प्रशासन की तरफ से उन्हें 1997 में गांव में ही पट्टा आवंटित हुआ था। इस पर वह खेती करते हैं। गांव के ही एक युवक की उनके इस पट्टे पर नजर थी। युवक के पिता का नाम भी इंसाफ था, जिनकी मौत 2007 में हुई। आरोप है कि इसके मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर आरोपी युवक ने लेखपाल से सांठगांठ की और किसान इंसाफ को मृत दिखाकर पट्टा अपने नाम करा लिया। अब पीड़ित जीवित दिखाने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे। अधिकारियों के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.