संभल, मई 26 -- थाना ऐंचौडा कंबोह क्षेत्र के गांव सैदपुर गंगू में रविवार को एक किसान खेत पर से घर वापस जाते समय गांव के ही दो लोगों ने उसके साथ मारपीट का घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव-सैदपुर गंगू निवासी सुभाष चन्द्र पुत्र रुमाल सिहँ रविवार की शाम 7:30 अपने खेत से घर वापस आ रहा था। रास्ते में शमसान घाट के पास गाँव के रहने वाले सतीश पुत्र शम्मन व मुनिराज पुत्र हरिराज सिहँ ने विना बात रास्ते मे रोक कर दोनो ने मिलकर कन्धे और सिर पर लोहे की राड से वार किया। जिससे सुभाष चंद्र मौके पर बेहोश हो गया। घटना की सूचना किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से छोटे भाई लोकिन्द्र सिहँ को मिली। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखकर होश उड़ गए। सुभाष चंद्र अचेत अवस्था में पडा हुआ था। जब घायल को धीरे-2...