झांसी, मार्च 20 -- गुरुवार से शुक्रवार के बीच आसमान में बादलों ने जैसे ही डेरा डाला तो किसानों की धड़कनें तेज हो गई। खेतों में कई किसानों की फसलें अभी भी खड़ी हुई है और कुछ की कट भी चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। हालांकि कृषि विभाग ने भी कहा कि यदि बालियां लेट जाएगी और बारिश होगी तो नुकसान की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। रबी की फसल में सबसे अधिक किसान बुआई में हिस्सा लेते है। इसमें अभी भी जनपद के कई किसानों की फसल में चना, जवा और गेहूं खेतों में खड़े हुए है। इधर मौसम ने करवट ले ली और अचानक तेज तापमान के मौसम में बदलाव हो गया। अब ठंडी हवाएं चल रही है। जनपद के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश भी हुई। शुक्रवार को भी ठंडक रही और बारिश भी कहीं कहीं हो चुकी है। ऐसे में देर से बुआई करने वाले किसा...